पेड़ के नीचे सो रहे व्यक्ति पर बंदरों का हमला, कान काटा

 बदायूं। बिल्सी क्षेत्र के ग्राम खैरी में पेड़ के नीचे सो रहे व्यक्ति पर बंदरों ने हमला बोल दिया जिसमें उसका कान भी कट गया।

बिल्सी के गांव खैरी निवासी प्रताप सिंह ने बताया कि वह मंगलवार दोपहर को पेड़ के नीचे सो रहे थे। इसी दौरान बंदरों ने उन पर हमला बोल दिया। बंदरों ने उनके हाथ में काट लिया तथा कान को बुरी तरह नोच दिया, जिससे कान अलग हो गया। उनकी चीख सुनकर परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बंदरों को भगाया। परिजन आनन-फानन में घायल प्रताप सिंह को बिल्सी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनके कटे हुए कान को जोड़ दिया। परिजनों के अनुसार कान में करीब 20 टांके लगाए गए हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ