खेत की रखवाली को गए किसान का मिला शव, इलाके में हड़कंप 

बदायूं। खेत की रखवाली करने गए किसान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पड़ा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने किसान की मौत सांड़ के हमले में होने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।

बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव हरगनपुर के ग्राम प्रधान सत्यप्रकाश ने बताया कि गांव निवासी लटूरीराम शनिवार देर रात खेत की रखवाली करने गए थे। रविवार सुबह जब काफी देर तक वह घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार के लोग और ग्रामीण उनकी तलाश करते हुए खेतों की ओर पहुंचे, जहां खेत में लटूरीराम का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शव पर आवारा पशु के हमले जैसे चोट के निशान होने की बात कही। ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र में लंबे समय से गोवंशों का आतंक बना हुआ है। सूचना मिलने पर कोतवाल मनोज कुमार सिंह, सीओ केके तिवारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। उपनिरीक्षक राम सेवक सिंह राठौर ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चल सकेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ