दवा व्यापारी से लूट का चौथे दिन भी नहीं हुआ खुलासा

व्यापारियों में रोष, सौंपा ज्ञापन

बदायूं। दवा व्यापारी से हुई लूट की घटना का चौथे दिन भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। वारदात के बाद से पुलिस टीमें लगातार स्कूटी सवार बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही हैं। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज से कुछ अहम सुराग मिले हैं। हालांकि अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

लूट की वारदात सदर कोतवाली क्षेत्र की मालवीय गंज पुलिस चौकी के पास स्थित हुसैनी गली में 28 अप्रैल की रात करीब 10 बजे हुई थी। मोहल्ला पटियाली सराय निवासी अंशु इंटरप्राइजेज के संचालक एवं दवा व्यापारी अंशुमन गुप्ता मड़ई चौक स्थित अपना थोक मेडिकल स्टोर बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह हुसैनी गली के पास पहुंचे, तभी स्कूटी सवार बदमाशों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक बेकाबू होकर गिर गई। बदमाश रुपये बैग लूटकर फरार हो गए थे।बैग में 2 लाख रुपये से अधिक की नकदी और जरूरी कागजात थे


दवा विक्रेताओं एवं अन्य व्यापारियों ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

 होलसेल दवा व्यापारी से लूटकांड के विरोध में शुक्रवार को मढ़ई चौक और सर्राफा बाजार के दवा विक्रेताओं एवं अन्य व्यापारियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने इस घटना के विरोध में नगर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता और जिला पुलिस प्रशासन (एसएसपी कार्यालय) को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

इस घटना के बाद से पूरे व्यापारी वर्ग में डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। विरोध प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने नगर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता से मुलाकात कर मामले को गंभीरता से उठाने की अपील की। व्यापारियों ने कहा कि भाजपा सरकार में व्यापारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और इस घटना को लेकर सरकार को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए। विधायक से दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कराने और सख्त सजा दिलाने की मांग की गई।पुलिस प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांगव्यापारी प्रतिनिधियों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर भी ज्ञापन सौंपा और पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो व्यापारी वर्ग आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होगा।इस विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान अंशुमान गुप्ता के साथ मुकेश, विजय, पल्लव, मनोज, संदीप, किशोर, अंकित, विनय, श्याम, उमेन्द्र पाल, टीटू भाई, सागर सहित बड़ी संख्या में दवा विक्रेता और बाजार के व्यापारी मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर इस लूटकांड के खिलाफ आवाज उठाई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ