गंगा स्नान करके लौट रहे बाइक सवार की तेज़ रफ्तार वाहन की टक्कर से मौत

बदायूं । गंगा स्नान करके बाइक से घर लौट रहे संविदा लाइनमैन की हादसे में मौत हो गई। हाईवे पर वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

हादसा मुजरिया थाना क्षेत्र में कछला-शाहबाद हाईवे पर गांव रफीनगर के पास सोमवार को हुआ। उघैती थाना क्षेत्र के गांव बाला किशनपुर के रहने वाले 24 वर्षीय सुबोध कुमार खितौरा स्थित विद्युत उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे। सोमवार को वह गंगा स्नान करने के लिए कछला घाट गए थे। स्नान करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रफीनगर गांव के पास पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि सुबोध कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मुजरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक के भाई प्रमोद कुमार ने बताया कि काफी देर तक सुबोध के घर नहीं पहुंचने पर उन्होंने मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की। फोन एक पुलिसकर्मी ने उठाया और सड़क हादसे में मौत होने की जानकारी दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ