पशुशाला के बाहर युवक का शव मिलने के मामले में 4 पर केस

बदायूं। नरऊ गांव में पशुशाला के बाहर युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि होने के बाद मृतक के पिता की तहरीर पर कार्रवाई की गई। पुलिस पूरे घटनाक्रम की विवेचना में जुट गई है।

मामला उझानी क्षेत्र के गांव नरऊ का है। गांव निवासी पिंटू कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि रविवार को गांव के ही जजबेंद्र, आनंत, लवी और अमर ने उनके पुत्र अमन के साथ गालीगलौज और मारपीट की थी। इसके बाद सोमवार सुबह अमन का शव घर के पास स्थित पशुशाला में उल्टी अवस्था में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीखपुकार मच गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। घटनास्थल पर पशुशाला में खड़े पेड़ पर दुपट्टा भी टंगा मिला था, जिसके बाद पुलिस ने मामले की विभिन्न बिंदुओं पर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि होने के बाद मृतक के पिता ने चारों आरोपियों पर बेटे को अपमानित और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से विवेचना की जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ