दवा लेने आए अधेड़ का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

बदायूं। दातागंज कस्बे में दवा लेने आए एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव नवादा मधुकर के रहने वाले 48 वर्षीय श्याम पाल रविवार को दवा लेने दातागंज आए थे। परिजनों ने बताया कि देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटे तो उन्हें चिंता हुई। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। कुछ समय बाद कस्बे के मोहल्ला परा में अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के बाद मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ