ग्राम पंचायतों के सूखे पड़े तालाबों में भरा जाए पानी : सीडीओ
बदायूं। तपती दोपहरी एवं गर्मी के दृष्टिगत सीडीओ गामिनी सिंगला ने ग्राम पंचायतों में तालाब एवं पोखर पानी से भरवाने के निर्देश दिए हैं। साीडीओ ने कहा है कि आदेश का पालन कड़ाई से किया जाये, न मानने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। जिलेभर में 1037 ग्राम पंचायतों में तालाब हैं, जिनमें तमाम तालाब एवं पोखर इन दिनों गर्मी के चलते सूखे हुये हैं। जिसके चलते जानवरों एवं अन्य जीव जंतुओं को पानी की दिक्कत हो रही है। ऐसे में सीडीओ ने ग्राम पंचायतों के सभी तालाबो में पानी भरवाने के लिए कहा है। उन्होंने इस संबंध में जिला पंचायती राज अधिकारी एवं डीडीओ के साथ ही सभी बीडीओ को निर्देशित किया है।

टिप्पणियाँ