बिजली की केबल ठीक करते युवक की करंट लगने से मौत,मचा कोहराम

बदायूं। घरेलू बिजली की केबल सही करते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है।

इस्लामनगर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर चरसोरा गांव निवासी रघु शर्मा (30) पुत्र शंकरलाल अपने घर की बिजली की केबल ठीक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गए और झटका लगने से नीचे गिर पड़े। परिजन और उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ