बंदर से बचने को भागी किशोरी की छत से गिरकर मौत, मचा कोहराम

बदायूं। बंदर से बचने को भागी इंटर की छात्रा की छत से गिर गई। परिजन उसे आनन-फानन में सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।

हादसा शुक्रवार शाम बिल्सी क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग गांव में हुआ। गांव में रहने वाले नेमचंद की बेटी राधा 17 वर्ष शुक्रवार की शाम करीब आठ बजे घर की छत पर मौजूद थी। इसी दौरान अचानक एक बंदर उसके पीछे दौड़ पड़ा। बंदर से बचने के प्रयास में छात्रा घबरा गई और संतुलन बिगड़ने से छत से नीचे गिर पड़ी। घटना के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी लेकर पहुंचे, लेकिन वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद छात्रा को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीखपुकार मच गई। 

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन बंदर लोगों को दौड़ाकर घायल कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में भय बना हुआ है। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ