किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

मूसाझाग। किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

मूसाझाग थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी कूड़ा डालने के लिए गांव के विद्यालय के पास गई थी। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद आरोपी नहार सिंह पुत्र भीकम सिंह निवासी ग्राम करौलिया ने किशोरी को पकड़ लिया और खंडहरनुमा मकान में दुष्कर्म किया। किशोरी के विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की, जिससे उसके कपड़े भी फट गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी नहार सिंह को नई सड़क तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ