कादरचौक में संदिग्ध हालात में किशोर लापता,गुमशुदगी दर्ज
बदायूं। कादरचौक के गांव सिमरा से 15 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों ने काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग न मिलने पर पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। ग्राम पंचायत लभारी के गांव सिमरा निवासी 15 वर्षीय जसपाल घर से अचानक लापता हो गया। पुलिस ने युवक की खोज शुरू कर दी है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें