मादक पदार्थों की तस्करी के तीन आरोपियों पर लगाई गैंगस्टर 

बदायूं। दातागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के तीन आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक वेदपाल सिंह ने बताया कि गैंग का संचालन अनिल कुमार, सुधीर और राधाकृष्ण उर्फ मटरू द्वारा किया जा रहा था। इन पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी कर संगठित अपराध करने और आर्थिक लाभ कमाने के आरोप हैं। इनके खिलाफ पूर्व में भी मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े मुकदमे दर्ज थे। इनके आपराधिक इतिहास को देखते हुए गैंग चार्ट तैयार कर जिला मजिस्ट्रेट से अनुमोदन प्राप्त किया, जिसके बाद गैंगस्टर एक्ट कार्रवाई की गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ