सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश पाल होंगे बदायूं के नए एडीएम वित्त

सुमित सिंह नए सिटी मजिस्ट्रेट, अंजुम बी एडीएम न्यायिक का पदभार ग्रहण करेंगी

 

बदायूं। सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सिंह पाल बदायूं के नये एडीएम वित्त होंगे। अलीगढ़ में डिप्टी कलक्टर सुमित कुमार को बदायूं का नया सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। साथ ही अंजुम बी को अलीगढ़ से बदायूं अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के पद पर भेजा गया है। सभी अधिकारी इसी सप्ताह कार्यभार ग्रहण करेंगे।

बदायूं में करीब लोकसभा चुनाव से पहले कासगंज से बदायूं भेजे गये एडीएम वित्त डॉ. वैभव शर्मा का देर रात तबादला कर दिया गया है। उन्हें गोरखपुर का एडीएम प्रशासन बनाया गया है। इधर, बदायूं के सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सिंह पाल को पदोन्नति देते हुये बदायूं में ही एडीएम वित्त बनाया गया है। उनकी जगह अलीगढ़ में तैनात डिप्टी कलेक्टर सुमित सिंह को बदायूं का नया सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। वहीं अंजुम बी को अलीगढ़ से बदायूं अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के पद पर भेजा गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ