कार की टक्कर से ऑटो से गिरकर घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
बदायूं। कार की टक्कर लगने से ऑटो से गिरकर घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। महिला की मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस हादसे के कारणों और संबंधित वाहन की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र के जालंधरी सराय के पास हुआ। उझानी कोतवाली क्षेत्र में जैन मंदिर के निकट रहने वाली गीता ऑटो में बैठकर किसी जरूरी काम से जा रही थीं। रास्ते में एक कार ने ऑटो को साइड मार दी, जिससे गीता सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

टिप्पणियाँ