डनलप और बाइक की टक्कर, मामा-भांजे की मौत, मचा कोहराम
दातागंज के डहरपुर और सराय गांव के बीच हुआ हादसा
बदायूं। डनलप से टकराकर बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर बैठी महिला घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
हादसा गुरुवार रात दातागंज कोतवाली क्षेत्र के बदायूं-दातागंज रोड स्थित डहरपुर और सराय गांव के बीच हुआ। लहरपुर गांव निवासी सुखवीर 40 वर्ष पुत्र कृपाल 35 वर्षीय पत्नी धन देवी और 30 वर्षीय भांजे ओमवीर पुत्र नरेश निवासी गांव कालिया टांडा, थाना वजीरगंज, बरेली के साथ मूसाझाग थाना क्षेत्र के समौरा गांव से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक डहरपुर और सराय गांव के बीच पहुंची, तभी बाइक सड़क पर खड़े डनलप से टकरा गई। हादसे में सुखवीर, उनकी पत्नी धनदेवी और भांजे ओमवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दातागंज सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने सुखवीर और उनके ओमवीर को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल धन देवी का इलाज चल रहा है।
मामा-भांजे की मौत की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक वेदपाल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा डनलप से टकराने के कारण होना प्रतीत हो रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
परिवार में मचा कोहराम :
सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत के बाद परिवार में जहां कोहराम है, वही दोनों की मौत के बाद बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही है। मूसाझाग इलाके से लौटते समय लोगों ने रात के समय जाने से मना किया था, लेकिन डहरपुरकला निवासी सुखवीर नहीं माने। सुखवीर की पत्नी धनदेवी ने भी रात की जगह सुबह वापस गांव चलने को कहा। सुखवीर व उनका भांजा ओमवीर इसके लिए तैयार नहीं हुए।
सुखबीर को गुमान तक नहीं था कि वह गांव के समीप ही हादसे का शिकार हो जाएगा। मामा-भांजे की इच्छा थी कि वह अपने गांव स्थित घर जाकर ही रात में सोए। इससे सुबह भांजा जल्दी अपने अपने गांव कालिया टांडा लौट सके। बाइक ओमवीर चल रहा था। तेज रफ्तार बाइक होने से आगे चल रहा डनलप दिखाई नहीं दिया। अचानक सामने डनलप देख बाइक चला रहा ओमवीर हड़बड़ा उठा। जब तक वह बाइक को ब्रेक लगाकर काबू करने की कोशिश करता तब तक तीनों डेनलप में जा घुसे। सिर व छाती डनलप में टकराने दोनों सड़क पर सिर के बल गिर पड़े। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी पहुंचे अपनों के शवों को देखकर वहां कोहराम मच गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें