चोरी की निकली गिरवी रखी बाइक , पांच माह पूर्व हुई थी चोरी

बदायूं। कादरी कालोनी निवासी इरशाद हुसैन की बाइक 28 नवंबर 2025 को उनके घर के नजदीक से चोरी हो गई थी। बाइक चोरी क बाद शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आठ दिन पहले इरशाद हुसैन के मोबाइल पर अचानक बाइक का चालान कटने का मैसेज आया, तो वह उसे देखकर हैरान रह गए। वह मैसेज की छानबीन करते हुए यातायात पुलिस के कार्यालय पहुंचे। बताया, पिछले साल उनकी बाइक चोरी हो गई थी। यातायात प्रभारी ललित कुमार ने मामले की छानबीन की। चालान के समय जो मोबाइल नंबर दर्ज हुआ था। उस पर संपर्क किया गया। काल रिसीव करने वाले ने अपना नाम काकू बताया। पुलिस ने उसे परशुराम चौक के नजदीक से पकड़ा। काकू ने बताया कि बाइक उसके पास एक व्यक्ति 30 हजार रुपये में गिरवी रख गया था

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ