सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय समेत चार को मिला वीरता पदक

बदायूं। जिले में तैनात सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय समेत चार पुलिस कर्मियों को वीरता पदक से सम्मानित होंगे

भारत सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में उत्तर प्रदेश पुलिस के चार पुलिस कर्मियों को वीरता पदक देने की घोषणा की गई है। वर्तमान में बदायूं में सीओ सिटी पद पर तैनात गाजीपुर निवासी रजनीश कुमार उपाध्याय को यह सम्मान सहारनपुर में तैनाती के दौरान की गई कार्रवाई के लिए मिला है। उनके साथ उपनिरीक्षक जर्रार हुसैन, उपनिरीक्षक सुनील सिंह और सिपाही कुणाल मलिक को भी वीरता पदक से सम्मानित किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि सकलपुर रोड स्थित आम के बाग में हथियारों से लैस बदमाश किसी बड़ी वारदात की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके की घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की थी। पुलिस टीम द्वारा आत्मसमर्पण के लिए कहने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी थी। जवाबी कार्रवाई के दौरान रजनीश कुमार उपाध्याय और उपनिरीक्षक जर्रार हुसैन गोली लगने से घायल हो गए थे, जबकि अन्य पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए। इसके बावजूद पुलिस टीम ने मोर्चा संभाले रखा और जवाबी कार्रवाई जारी रखी। मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश अबद पुत्र लखमीरा घायल हो गया था, जिसकी बाद में मौत हो गई। उसके पास से अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए थे। इसी कार्रवाई में बहादुरी, नेतृत्व क्षमता और साहस दिखाने पर पुलिस टीम को वीरता पदक से सम्मानित किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ