सराहनीय : रुपयों से भरा बैग पुलिस ने मालिक को लौटाया


बदायूं। दातागंज तिराहे पर मिला एक बैग उसके मालिक को सकुशल वापस कर दिया। बैग में एक लाख 31 हजार रुपये नगद समेत बैंक दस्तावेज और पहचान पत्र रखे थे।

मंगलवार सुबह दातागंज तिराहे पर पीआरवी 7841 को सड़क किनारे बैग पड़ा मिला। पीआरवी कर्मियों ने बैग को सिविल लाइन कोतवाली पहुंचाया। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने बैग की जांच कर उसमें रखी बैंक पासबुक के आधार पर खाताधारक रामविलास मिश्रा पनिवासी गांव पाठक नगला थाना उसहैत की पहचान की। सूचना मिलने पर रामविलास थाने पहुंचे और बताया कि वह बदायूं से दवा लेकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। बैग पीछे बंधा था, लेकिन पट्टा टूटने से रास्ते में कहीं गिर गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ