चकरोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप
अलापुर। चक रोड किनारे सोमवार शाम अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। खेत पर गए ग्रामीण ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान कराने और मौत के कारणों की जांच में जुटी हुई है। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव कूपरी स्थित भसराला रोड के चक रोड पर सोमवार शाम अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। गांव के रहने वाले हरीओम पुत्र हीरालाल ने बताया कि वह शाम करीब छह बजे अपने खेत पर गए थे। इसी दौरान उन्होंने चक्कर रोड किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा देखा।

टिप्पणियाँ