बा स्कूलों में बेटियों की सुरक्षा के लिए महिला चौकीदार की होंगी तैनाती 

बदायूं,। जिले में संचालित 18 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब इन विद्यालयों में बेटियों की सुरक्षा के लिए पुरुष चौकीदारों के स्थान पर केवल महिला चौकीदारों की तैनाती की जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने इस नई नीति के तहत भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि छात्राओं को अधिक सुरक्षित और सहज वातावरण मिल सके।

बदायूं जनपद के ग्रामीण और नगर क्षेत्रों को मिलाकर कुल 18 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों के 15 ब्लॉक अम्बिआपुर, असफपुर, बिसौली, देहगवां, दातागंज, इस्लामनगर, जगत, म्याऊ, कादरचौक, सहसवान, सलारपुर, समरेर, उझानी, उसावां व वजीरगंज और तीन नगर क्षेत्रों के विद्यालय शामिल हैं।जिनमें शेखुपुर में बदायूं नगर का, खंदक में सहसवान का और उझानी में उझानी नगर का आवासीय विद्यालय संचालित है। इन विद्यालयों में ग्रामीण व नगर क्षेत्र की छात्राओं को निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती है। अभी तक इन परिसरों की बाहरी सुरक्षा की जिम्मेदारी पुरुष चौकीदारों के पास थी, लेकिन बालिकाओं की निजता और सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए शासन ने अब इस व्यवस्था को पूरी तरह से बदलने का निर्णय लिया है। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी दी कि शासन के निर्देशानुसार रिक्त पदों पर महिला चौकीदारों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों के भीतर पूरी तरह से महिला स्टाफ का सुरक्षा तंत्र विकसित करना है। विद्यालय के सुचारू संचालन का जिम्मा वार्डन और शिक्षिकाओं पर पहले से है, अब सुरक्षा में भी महिलाओं की भागीदारी से छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ