ग्रामीणों द्वारा उखाड़कर फेंके गये मीटर फिर से लगाए गए, ग्रामीण नाराज़ 

बदायूं। अलापुर इलाके के गांव जखेली के ग्रामीणों द्वारा उखाड़ गये स्मार्ट मीटर घरों में दोबारा लगवा दिये गये। विद्युत निगम की इस कार्रवाई से ग्रामीण नाराज हैं। कहना है जिन घरों में स्मार्ट मीटर नहीं लगे थे, वहां भी लगा दिये। गांव के लोग इसका विरोध करते आ रहे हैं। दो दिन पहले जखेली गांव के लोगों ने घरों पर लगे स्मार्ट मीटर उखाड़कर फेंक दिए थे। ग्रामीणों का कहना था कि स्मार्ट मीटर पर बिल जमा करने के बावजूद समय से बिजली नहीं आ रही है और उनके घरों का बिल भी ज्यादा आ रहा है, निगम के अधिकारियों ने समझा बुझाकर समस्या हल करने सुचारू बिजली आपूर्ति को कहा। लोगों का कहना है गांव में 250 कनेक्शन हैं। उनमें अधिकतर लोगों के घरों पर स्मार्ट मीटर लगवा दिए गए हैं।अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ