अदालती आदेशों की तामील में लापरवाही बरतने पर कोर्ट ने कोतवाली प्रभारी से मांगा स्पष्टीकरण, कार्रवाई की चेतावनी
बदायूं। जिले की त्वरित अदालत ने अदालती आदेशों की तामील में लापरवाही बरतने पर थाना कोतवाली पुलिस को कड़ी फटकार लगाई है। सिविल जज जूनियर डिवीजन ने कोतवाली प्रभारी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। कहा, लंबे समय से आरोपियों के खिलाफ जारी प्रक्रियाओं को पूरा नहीं किया गया। कोर्ट ने इसे आदेशों की अवहेलना मानते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
यह मामला अमित सक्सेना बनाम टिंकल मेहतानी का एक मामला कोर्ट में लंबित है। अदालत के अनुसार, इस केस के मुख्य आरोपी टिंकल मेहतानी, बबिता मेहतानी, अंकित मेहतानी और संदीप मेहतानी काफी समय से कोर्ट से गैरहाजिर चल रहे हैं। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि आरोपियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए पहले भी कई बार आदेशिकाएं निर्गत की गई थीं, लेकिन पुलिस ने उनकी तामील नहीं कराई। कोर्ट ने पुलिस के इस सुस्त रवैये को आपत्तिजनक करार देते हुए कहा है कि यह सीधे तौर पर न्यायिक आदेशों का उल्लंघन है।
न्यायालय ने कातवाली प्रभारी को निर्देश दिया है कि वे आठ मई तक सभी लंबित आदेशिकाओं की तामील सुनिश्चित करें। साथ ही, उन्हें कोर्ट में अपना स्पष्टीकरण भी प्रस्तुत करें। यदि निर्धारित समय सीमा तक कार्रवाई करने में विफल रहती है, तो संबंधित पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक और विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें