मेडिकल कॉलेज में 13 डॉक्टरो की हुई तैनाती

बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज का चार्ज संभालने के बाद प्राचार्य डॉ. शिव कुमार ने यहां की अव्यवस्थाओें को दूर करने का प्रयास तेज कर दिया है। विशेषज्ञों की कमी से जूझ रहे मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी पूरी करने के लिए वह लगातार पत्राचार कर रहे हैं। उनके प्रयासों के चलते जल्द ही यहां पर डॉक्टरों की कमी पूरी हो जाएगी, इसी बीच यहां 13 नए डॉक्टर शासन स्तर से यहां भेजे जा रहे हैं। इसके साथ ही जल्द ही यहां सभी बीमारियों के विशेषज्ञ के आने की भी संभावनाएं जताई जा रही हैं।

राजकीय मेडिकल कॉलेज में शुरूआत से ही डॉक्टरों की कमी चल रही है। यहां पर शासन स्तर से डॉक्टरों का तबादला किया जाता है, लेकिन सीनियर डॉक्टरों के आवास न होने की वजह से कोई यहां आना नहीं चाहता है। इसके साथ ही अब तक राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से भी प्रयास नहीं किए जा रहे थे। प्रयास न होने की वजह से यहां पर तमाम विभाग विशेषज्ञों की वजह से खाली पड़े हैं। इस वजह से मरीजों को भी सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ और बेहतर इलाज दिलाने के लिए अब राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने प्रयास तेज कर दिए हैं। उन्होंने खाली पड़े विभागों के संचालन को कई विशेषज्ञों की मांग की है, शासन से किए जा रहे पत्राचार में लगातार बताया जा रहा है कि यहां सीनियर डॉक्टरों की कमी की वजह से मरीजों को सही से इलाज नहीं मिल पा रहा है।

फिलहाल उनके प्रयास से शासन ने राजकीय मेडिकल कॉलेज को अलग-अलग विशेषज्ञों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस तरह से यहां 13 डॉक्टरों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही प्राचार्य ने शुक्रवार को भी पत्र भेजते हुए यहां रिक्त चल रहे विशेषज्ञों के पदों को भरने की मांग की है। यहां पर सभी तरह के विशेषज्ञों की तैनाती की बात कही गई है ताकि मरीजों को बेहतर उपचार दिया जा सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ