बेस्ट टीचर्स अवार्ड विजेता 16 शिक्षक जाएंगे ऑक्सफोर्ड, ऑनलाइन करें आवेदन
लखनऊ,। इंडिया बेस्ट टीचर्स अवार्ड के विजेता 16 शिक्षकों को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के सेड बिजनेस स्कूल में एक सप्ताह की कार्यशाला में जाने का अवसर दिया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय, एडेड व निजी माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के निर्देश दिए गए हैं।
शिव नाडर फाउंडेशन व ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के सेड बिजनेस स्कूल की ओर से इंडिया बेस्ट टीचर्स अवार्ड के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आठ श्रेणियों में दो-दो शिक्षकों को यह पुरस्कार दिया जाएगा। हर श्रेणी में एक सरकारी व एक निजी माध्यमिक स्कूल के शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा। 31 जुलाई तक शिक्षक इस पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकेंगे। https://www.sbs.ox.ac.uk/about/indais-best-teachers-awards के माध्यम से शिक्षक आवेदन कर सकेंगे। पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के दिन 16 विजेता शिक्षकों की घोषणा की जाएगी। जिन आठ श्रेणियों में विजेताओं का चयन होगा उसमें अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, पर्यावरण विज्ञान, भूगोल, गणित, भौतिक विज्ञान व व्यसाय अध्ययन व उद्यमशीलता शामिल है।

टिप्पणियाँ