बाइक सवार बदमाशों ने की गोली मारकर किसान की हत्या

वजीरगंज। बैलगाड़ी का टायर बदलवाने गए एक किसान की बाइक सवार बदमाशों ने हाईवे किनारे गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान की हत्या से परिवार में मातम पसरा है। पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटाने में लगी हैं।

वजीरगंज थाना क्षेत्र में मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे स्थित बनकोटा बस स्टैंड पर कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव गरुईया निवासी 55 वर्षीय दिलीप यादव पुत्र हरनाम यादव बैलगाड़ी का टायर बदलवाने पहुंचे थे। उनकी बैलगाड़ी उनका नाती सुनील लेकर आ रहा था, जबकि दिलीप वहां खड़े थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश मौके पर पहुंचे और उनके गले के पास गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। सूचना मिलने पर वजीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के बेटे राजेश ने बताया कि परिवार का जमीन को लेकर चाचा पक्ष से विवाद चल रहा है। पुलिस इस बिंदु समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हत्या की सूचना पर पुलिस अधिकारियों के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास लगे कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है।

भाइयों में बड़े थे। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार उनके घर पहुंच गए। परिजनों का कहना है कि दिलीप यादव खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे।

किसान दिलीप यादव के परिवार में पांच बेटे और दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि चार बेटे दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी करते हैं। एक बेटा गांव में रहकर खेती-किसानी के काम में हाथ बंटाता है।



एक व्यक्ति की गोली मारकर की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

-डॉ. ह्रदेश कठेरिया, एसपी देहात

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ