एआरटीओ ने अवैध खनन में लगे 8 वाहन एवं अनाधिकृत रूप से संचालित बस को किया सीज

बदायूं,। एआरटीओ प्रशासन एवं प्रवर्तन हरिओम ने मंगलवार को अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की। चेकिंग में एआरटीओ ने आठ वाहनों को सीज कर 3.70 लाख का जुर्माना वसूल किया। चेकिंग में एक अनाधिकृत रूप से संचालित डबल डेकर बस को सीज किया।

एआरटीओ ने सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए 31 बिना हेल्मेट, 14 बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहन का संचालन, पांच मोबाइल फोन के प्रयोग में चालान किए। एआरटीओ ने चेकिंग में वाहन स्वामियों से अनुरोध किया कि यातायात के नियमों का पालन करें। दो पहिया वाहन चलाते समय सदैव हेलमेट का प्रयोग करें। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ