डीएम - एसएसपी ने कछला गंगा घाट पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा
बदायूं,। डीएम अवनीश राय व एसएसपी अंकिता शर्मा ने कछला गंगा घाट पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम, एसएसपी ने नाव में बैठकर गंगा नदी के घाट क्षेत्र का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्व के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। साथ ही पुलिस, गोताखोरों एवं आपदा प्रबंधन टीमों को पूरी सतर्कता के साथ तैनात रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने घाट क्षेत्र में तैनात सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी सुनिश्चित करने को कहा। इस मौके पर एसडीएम सदर मोहित कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ