गंगा एक्सप्रेसवे पर निजी बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त 


बिसौली। गंगा एक्सप्रेस वे पर रविवार को निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कई यात्रियों को मामूली चोटें आईं। यूपीडा और पुलिस की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसा बिसौली कोतवाली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस वे पर नागपुर गांव के पास हुआ। बस लखनऊ से दिल्ली की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक एच. सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चार-पांच यात्रियों को भी चोटें आईं। यूपीडा कर्मचारियों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। मामूली रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया, जबकि चालक का इलाज जारी है। उपनिरीक्षक धूम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। हादसे के कारण कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ