बिना पैनिक बटन लगी गाड़ियों को नहीं मिलेगा परमिट या फिटनेस सर्टिफिकेट


 बदायूं। किसी भी कमर्शियल एवं सार्वजनिक गाड़ी (टैक्सी, बस, ऑटो) को बिना व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस और पैनिक बटन लगवाये फिटनेस सर्टिफिकेट या परमिट नहीं दिया जायेगा। इस संबंध में परिवहन विभाग की ओर से सख्त निर्देश जारी किये गये हैं। ये निर्देश यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जारी हुये हैं।

सफर के दौरान यात्रियों एवं खासकर महिलाओं की सुरक्षा के लिये सार्वजनिक वाहनों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस का लगा होना अनिवार्य कर दिया है। जब तक वाहन में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस नहीं लगेगी तब तक फिटनेस प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जायेगा। व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस के साथ ही वाहन में लाल रंग का पैनिक बटन लगा होना भी अनिवार्य है। पैनिक बटन का प्रयोग आपात स्थिति में किया जाता है। स्थानीय एआरटीओ कार्यालय में बिना व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस एवं पैनिक बटन लगे बिना एक भी वाहन की फिटनेस नहीं की जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ