दलित बस्ती का रास्ता बंद का विरोध कर सौंपा शिकायत पत्र

मुजरिया। चतुरी नगला गांव की दलित बस्ती के लोगों ने गांव से जोड़ने वाला रास्ता बंद किए जाने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता बंद होने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। दर्जनों ग्रामीणों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र सौंपकर रास्ता खुलवाने की मांग की है।

चतुरी नगला गांव की दलित बस्ती के वाल्मीकि समाज के लोगों ने बताया कि उनकी बस्ती को गांव से जोड़ने वाला एकमात्र रास्ता वर्षों से उपयोग में था। इसी रास्ते से लोग खेती-बाड़ी, मजदूरी, स्कूल और बाजार के लिए आते-जाते थे। आरोप है कि कुछ लोगों ने ट्रैक्टर चलाकर रास्ते को जोत दिया, जिससे बस्ती का संपर्क मुख्य गांव से कट गया।

ग्रामीणों ने बताया कि अब उन्हें खेतों के बीच से होकर निकलना पड़ रहा है। किसी के बीमार होने पर चारपाई के सहारे मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है।

रामकिशोर, राजेंद्र, जगदीश, रामस्वरूप और अन्य लोगों ने बताया कि पूरे गांव में विकास कार्यों के तहत सड़कें और अन्य सुविधाएं पहुंच चुकी हैं, लेकिन उनकी बस्ती आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। ग्रामीणों का कहना है कि पशुओं को ले जाने, कृषि कार्य का सामान लाने और बच्चों के स्कूल आने-जाने में भी भारी परेशानी हो रही है। समस्या से परेशान दर्जनों महिला-पुरुषों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों बताया कि एसडीएम ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

रिपोर्ट : एन पी सिंह

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ