12 केंद्रों पर प्रवक्ता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 50 फीसदी से अधिक अभ्यर्थी गैर हाज़िर 

बदायूं। राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता (पुरुष व महिला) प्रारंभिक परीक्षा-2025 रविवार के लिये 12 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुयी। 50 फीसदी से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सख्ती के बीच करायी गयी। जिन परीक्षार्थियों का पेपर बढ़िया हुआ वह खुश दिखे। अधिकांश परीक्षार्थियों ने पेपर कठिन बताया।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रवक्ता परीक्षा के लिये शहर के केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, राजाराम महिला इंटर कॉलेज, सिंग्लर गर्ल्स इंटर कॉलेज, नगर पालिका इंटर कॉलेज, इस्लामियां इंटर कॉलेज, दास महाविद्यालय, गिंदो देवी महिला महाविद्यालय, राजकीय महाविद्याल आवास विकास, जीआईसी, जीजीआईसी एवं एसके इंटर कॉलेज के लिये केंद्र बनाया गया। एसके इंटर कॉलेज में दो केंद्र ए और बी थे। इन परीक्षा केंद्रों पर सात बजे से ही परीक्षार्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था। परीक्षार्थियों के लिये निर्धारित समय पर प्रवेश दिया गया और परीक्षा की शुरुआत से 45 मिनट पहले केंद्र के गेट बंद हो गये। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया गया।

प्रवेश के दौरान परीक्षार्थियों की गेट पर कड़ी तलाशी ली गयी। इसके बाद ही उन्हें कक्ष के अंदर तक भेजा गया। प्रवेश के दौरान परीक्षा से संबंधित अनुचित सामग्री गेट पर बाहर करा दी। परीक्षार्थियों के लिये पानी की व्यवस्था कक्ष के अंदर ही की गयी थी। परीक्षा के लिये कुल 4,601 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, लेकिन इनमें से 1,824 ने ही परीक्षा दी एवं 2,777 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा छोड़ने वाले अभ्यार्थियों की संख्या आधे से भी अधिक पहुंच गयी। परीक्षा 9:30 बजे से शुरू होकर 11:30 बजे संपन्न हुयी। एडीएम प्रशासन एवं परीक्षा नोडल अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने नहीं आई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ