शहर में खराब पड़े हैंडपंपाें से निजात मिलने की उम्मीद, नपा ईओ ने मांगी रिपोर्ट
बदायूं। गर्मी शहर में आने वाले लोगों को पेयजल मुहैया कराने के लिए पालिका प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू की हैं। नगर पालिका ईओ ने शहर में खराब इंडिया मार्का हैंडपंपों की रिपोर्ट मांगी है।
हर में अलग-अलग स्थानों पर लगे इंडिया मार्का हैंडपंप गायब हो चुके हैं तो कुछ खराब भी पड़े हैं। ऐसे में वह राहगीर और शहर में बाहर से आने वाले लोगों को दो घूंट पानी मुहैया नहीं करा पा रहे हैं। इस तरह की शिकायतों के बाद ईओ विनय मणि त्रिपाठी ने जलकल विभाग से खराब हैंडपंपों के बारे में रिपोर्ट मांगी है। ताकि उनके स्थान पर पेयजल आपूर्ति के लिए दूसरा इंतजाम किया जा सके।

टिप्पणियाँ