सैंजनी डबल मर्डर मामले में 5 आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल 


बदायूं। एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने जांच के बाद मुख्य आरोपी गांव सैजनी निवासी अजय प्रताप समेत पांच आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। अजय प्रताप के साथ ही उसका सगा भाई केशव, तहेरा भाई अभय प्रताप, धर्मेंद्र और मुनेंद्र के खिलाफ भी आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया गया है।

पुलिस ने आरोपपत्र में घटना से जुड़े पुख्ता सबूत शामिल किए हैं। इस पूरी प्रक्रिया में पुलिस को 84 दिन का वक्त लगा। हत्याकांड का मुख्य आरोपी अजय फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में बंद है।

12 मार्च को मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सैजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट के अंदर डीजीएम सुधीर गुप्ता व एजीएम हर्षित मिश्रा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या की गई थी। वारदात के बाद अजय प्रताप ने पुलिस को गुमराह करते हुए एक अन्य तमंचे के साथ थाने में सरेंडर कर दिया। जबकि असली तमंचा बरामद कराते समय उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। पैरों में गोली लगने से घायल अजय को इलाज के बाद जेल में शिफ्ट किया गया। पुलिस की विवेचना में वारदात में इस्तेमाल बोलेरो गाड़ी के चालक धर्मेंद्र, उसके साथी मुनेंद्र, अजय का सगा भाई केशव, तहेरे भाई अभय प्रताप के नाम सामने आए। अजय के खिलाफ रासुका की कार्रवाई भी प्रशासन कर चुका है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ