टहलने निकलीं दो नाबालिग चचेरी-तहेरी बहनें लापता, पांच पर अपहरण का केस

बदायूं। उसावां कस्बे में टहलने निकलीं दो नाबालिग चचेरी-तहेरी बहनें लापता हो गईं। दोपहर तक वह जब अपने घर नहीं पहुंचीं तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने उनकी तलाश के बाद पुलिस को मामले की सूचना दी। एक साथ दो नाबालिग चचेरी, तहेरी बहनों के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस ने किशोरियों के परिजनों की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। किशोरियों की बरामदगी को पुलिस कई जगह गई, लेकिन कहीं सफलता हासिल नहीं हुई।

मंगलवार सुबह टहलने की बात कहते हुए दोनों नाबालिग चचेरी और तहेरी बहनें कस्बे में गई थीं। इसी दौरान वह दोनों अचानक लापता हो गईं। दोपहर तक परिजन उनका इंतजार करते रहे, लेकिन वह घर नहीं पहुंचीं तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने आसपास तलाश करने के बाद कस्बे के बाजारों में जाकर पता किया तो दोनों का कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को पूरा मामला बताया। परिजनों ने कस्बे के पांच लोगों पर किशोरियों के अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों के यहां दबिश दी। इसके बाद किशोरियों के रिश्तेदारों से भी उनके बारे में जानकारी ली गई, लेकिन सभी ने कहा कि वह उनके यहां नहीं आई हैं। पुलिस दोनों की बरामदगी के प्रयास में जुटी हुई है। इस संबंध में एसओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ