चलती ट्रेन में दादी से डेढ़ वर्षीय नाती को जबरन ले जाने का आरोप

बिसौली। अलीगढ़-बरेली पैसेंजर ट्रेन में शाम करीब सात बजे एक महिला के साथ मारपीट कर उसके डेढ़ वर्षीय नाती को जबरन ले जाने का मामला सामने आया है।

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली सुनीता पत्नी प्रमोद श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि वह बीमार नाती को इलाज के लिए बरेली ले जा रही थीं। जैसे ही ट्रेन दबतोरी रेलवे स्टेशन पर पहुंची, दबतोरी गांव के आठ-दस युवक ट्रेन में चढ़ गए और उनके साथ मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिए व नाती को अपने साथ ले गए। 

पीड़िता ने बताया कि उसके बेटे का विवाह कुछ समय पूर्व दबतोरी गांव में हुआ था। पति-पत्नी के विवाद के चलते बच्चा उसके पास रह रहा था और वह उसका पालन-पोषण कर रही थी। घटना के बाद वह दबतोरी चौकी पहुंचीं, लेकिन मामला ट्रेन के अंदर का होने के कारण उन्हें जीआरपी के पास भेज दिया गया। बरेली जीआरपी ने भी उन्हें स्थानीय पुलिस के पास जाने की सलाह दी, जिससे वह न्याय के लिए भटकती रहीं। वहीं, दबतोरी चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि ट्रेन के अंदर हुई घटना होने के कारण मामला जीआरपी के अधिकार क्षेत्र का है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ