ससुराल में पत्नी की विदा को आए युवक का पेड़ पर लटका मिला शव

सहसवान। मायके आई पत्नी की विदा कराने आए युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। जंगल में उसका शव बबूल के पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

गुरुवार शाम करीब पांच बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव बादशाहबाद के पास महावा नदी के किनारे लोगों ने बबूल के पेड़ पर रस्सी के सहारे एक युवक का शव लटका देखा। ग्रामीणों ने बताया कि युवक कोतवाली क्षेत्र के नयागांव निवासी जगदीश का दामाद राजेश है। मौके पर पहुंचे जगदीश ने बताया कि उनका दामाद राजेश 25 वर्ष पुत्र सुम्मेरी निवासी गांव धनीपुर थाना जुनावई जनपद संभल का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री सीमा करीब 15 दिन पूर्व मायके आई थी। राजेश बुधवार शाम सीमा की विदा कराने ससुराल आया था। गुरुवार सुबह विदा की तैयारी चल रही थी तभी घर से फोन आने पर राजेश ने गुस्से में मोबाइल जमीन पर पटक कर तोड़ दिया और बाइक लेकर बिना पत्नी को लिए ही घर से चला गया। इसके बाद शाम को उसका शव पेड़ से लटके होने की सूचना मिली।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ