सहसवान में नवजीवन अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम का छापा, संचालक पर केस

बदायूं। सहसवान में अवैध रूप से संचालित नवजीवन अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचने की भनक लगते ही अस्पताल संचालक ताला डालकर भाग गया।

सहसवान में काफी समय से बिना रजिस्ट्रेशन अवैध रूप से संचालित जन जीवन अस्पताल की शिकायतें अधिकारियों के पास पहुंच रही थीं। मगर, उन शिकायतों पर कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सहसवान के नव जीवन अस्पताल पर छापा मारा। टीम के पहुंचने से पहले ही अस्पताल संचालक ताला डालकर भाग गया। इसके बाद अस्पताल संचालक दुष्यंत कुमार निवासी संभल पर मुकदमा दर्ज कराया गया। एमओआईसी सहसवान डॉ. प्रशांत त्यागी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी संचालक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। छापेमार कार्रवाई करने वाली टीम में नायब तहसीलदार मोहित कुमार, एमओआईसी सहसवान डॉ. प्रशांत त्यागी, अशफाक अली, कृष्ण बल्लभ चतुर्वेदी, देश दीपक शंखधार व सलीम शामिल रहे।


जिला स्तर से प्राप्त शिकायत के आधार पर शनिवार को संयुक्त टीम अवैध रूप से चल रहे नवजीवन अस्पताल को सील करने पहुंची थी, लेकिन संचालक ताला लगाकर फरार हो गया। संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराय गया है।

-डॉ. प्रशांत त्यागी, एमओआईसी सीएचसी सहसवान

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ