कोल्ड स्टोरेज में आलू बीन रही महिला की अचानक मौत
बिनावर। कोल्ड स्टोरेज में आलू बीन रही महिला की अचानक मौत हो गई। परिवार के लोग महिला के शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही अपने साथ घर ले गए। महिला की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है।
मामला बिनावर थाना क्षेत्र के खुनक स्थित एक कोल्ड स्टोरेज का है। यहां सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव लोची नगला निवासी 60 वर्षीय कमला पत्नी बांकेलाल आलू बीनने का काम करने के लिए पहुंची थीं। काम के दौरान अचानक उन्हें हिचकी आई और वह जमीन पर गिर गईं। घटना से वहां मौजूद मजदूरों और कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई थी।इसके बाद कोल्ड स्टोरेज स्वामी और वहां मौजूद लोग उन्हें तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद कमला को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही उसे अपने साथ घर ले गए। प्रारंभिक तौर पर मौत की वजह हार्ट अटैक मानी जा रही है।

टिप्पणियाँ