सितंबर में होगा आंगनवाड़ी सम्मेलन, बनाई रणनीति
बदायूं। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा की बैठक का आयोजन जिला उपाध्यक्ष खजाना देवी के आवास पर किया गया । बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने कई बार कई कार्यक्रमों में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय बढ़ाने की घोषणा की है लेकिन आज तक बढ़ा हुआ मानदेय प्राप्त नहीं हुआ है। इससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है । आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का रुका हुआ मानदेय भी अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है । जिला अध्यक्ष ने प्रतिवर्ष होने वाले आंगनवाड़ी सम्मेलन के बारे में रणनीति तैयार की । सभी ने मिलकर तय किया कि यह कार्यक्रम सितंबर माह में किया जाएगा । बैठक में प्रोत्साहन राशि का मुद्दा भी छाया रहा । कार्यकत्रियो ने नये वाले राशन मे पोषाहार के प्रत्येक पैकेट का स्कैन करने का भी विरोध किया । कहा कि सरकार कार्य पर कार्य बढ़ाती जा रही है और वेतन नहीं बढ़ा रही है ।
इस मौके पर मोर श्री गुप्ता, खजाना देवी, मोहिनी शर्मा, निशा सक्सेना, वीरवती ,कुमकुम जोहरी , प्रवेश कुमारी चौहान , शोभा वर्मा , चांद बी आदि मौजूद रही ।



टिप्पणियाँ