महिला अस्पताल में कुत्तों का आतंक, कुत्तों के हमले से स्वास्थ्यकर्मी का बेटा जख्मी

बदायूं,। जिला महिला अस्पताल में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक है। आ महिला अस्पताल कैंपस में ही खेल रहे स्वास्थ्यकर्मी के बेटे पर झुंड बनाकर आए कुत्तों ने हमला कर दिया। चीख-पुकार पर दौड़कर मौके पर पहुंचे लोगों ने बच्चे को बचाया, तब तक उसके शरीर में कई जख्म हो चुके थे। बच्चे के परिजनों ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया। स्वास्थ्यकर्मियों ने सीएमएस को पत्र देकर आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।

जिला महिला अस्पताल के सरकारी आवास में रहने वाले सुनील कुमार महिला अस्पताल में ही कर्मचारी हैं। देर शाम करीब साढ़े सात बजे सुनील का पुत्र कार्तिक अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान झुंड बनाकर कई आवारा कुत्ते आ गए। इससे पहले कार्तिक कुछ समझ पाता कि कुत्तों ने उसपर हमला कर दिया। कुत्तों ने उसे कई जगह काटा इससे वह जख्मी हो गया। स्वास्थ्य कर्मचारी उसे कुत्तों से बचाकर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।

गुरुवार को अस्पताल कैंपस में रहने वाले सभी कर्मचारियों ने सीएमएस डॉ. शोभा अग्रवाल को पत्र देकर कुत्तों को पकड़वाने की मांग की। कर्मचारियों ने सीएमएस को बताया कि कई दिनों आवारा कुत्ते कैंपस में आ गए हैं जो आए दिन लोगों पर हमला बोल रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ