केंद्रीय विद्यालयों में संस्कृत का एक सेक्शन होगा अनिवार्य

नई दिल्ली। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सभी केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा छह और कक्षा नौ में संस्कृत का कम से कम एक सेक्शन अनिवार्य रूप से संचालित करने का निर्णय लिया है।

शिक्षा मंत्रालय के अधीन कार्यरत केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा 29 मई को जारी परिपत्र में कहा गया है कि सभी विद्यालयों को तीसरी भाषा (आर-3) के चयन की प्रक्रिया छात्रों और अभिभावकों से पूरी कर लेनी चाहिए। नए प्रावधान के अनुसार, तीसरी भाषा के रूप में छात्र संस्कृत या अपने राज्य/क्षेत्र की किसी अनुसूचित भाषा का चयन कर सकते हैं। यह भाषा पहली भाषा (हिंदी) और दूसरी भाषा (अंग्रेजी) से अलग होगी। केवीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छात्रों को अपनी पसंद के अनुसार संस्कृत या क्षेत्रीय भाषा चुनने की स्वतंत्रता होगी, लेकिन प्रत्येक केवी में कक्षा छह और नौ के लिए संस्कृत की कम से कम एक सेक्शन रखना अनिवार्य होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ