फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम में नवीन शिक्षण विधियों की दी जानकारी
बदायूं। आसिम सिद्दीकी मेमोरियल (पी.जी.) डिग्री कॉलेज में मंगलवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत "सतत शिक्षण पद्धतियाँ एवं कार्यप्रणाली (Sustainable Teaching Practices and Methodology)" विषय पर एक फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य संसाधन व्यक्तियों के रूप में प्रोफेसर साजिद जमाल एवं डॉ. अहमद मुज्तबा सिद्दीकी, जो अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़ में अध्यापन कार्य से जुड़े हैं, ने शिक्षकों को नवीन शिक्षण विधियों, छात्र-केंद्रित शिक्षा, नवाचार तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक ज़ोहेब अली सैय्यद, प्रबंधन समिति के सदस्य सलीम फरशोरी, सलमान अहमद तथा प्राचार्य डॉ. नजीबुल हसन खान उपस्थित रहे।




टिप्पणियाँ