शहर में जाम से निबटने को हटाया अतिक्रमण
बदायूं। शहर में जाम का सबब बन रहे अतिक्रमण पर बुलडोजर चलवाया गया। सोमवार को ओवरब्रिज बंद होते ही शहर में जाम लगा तो पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को सुबह से ही अतिक्रमण हटवाना शुरू कर दिया।
मंगलवार को सुबह करीब दस बजे पुलिस बल अतिक्रमणकारियों को हटवाने के लिए रेलवे क्रासिंग के दोनों पार पहुंचा। पुलिस ने दोनों ओर अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि वह खुद ही रोड से अपना सामान हटवा लें, ताकि राहगीरों को जाम में फंसना न पड़े। काफी देर तक पुलिस अतिक्रमण हटाने को कहती रही, लेकिन वह नहीं मान रहे थे। इसके बाद पुलिस ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए बुलडोजर मंगवा लिया। बुलडोजर को देख अतिक्रमणकारियों ने खुद ही अपना सामान समेटना शुरू कर दिया।

टिप्पणियाँ