एक निरीक्षक और 32 उपनिरीक्षकों का तबादला, तीन उपनिरीक्षक लाइन हाजिर
बदायूं। एसएसपी ने जिले में व्यापक फेरबदल करते हुए एक निरीक्षक और 32 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। साथ ही तीन उपनिरीक्षकों को लाइन हाजिर किया गया है। एक उपनिरीक्षक का पूर्व में जारी स्थानांतरण आदेश भी निरस्त कर दिया गया।
एसएसपी अंकिता शर्मा ने निरीक्षक आजाद शर्मा को पुलिस लाइन से निरीक्षक अपराध थाना इस्लामनगर तैनात किया है। इसके साथ ही उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह को कछला गंगा घाट चौकी से नरैनी चौराहा चौकी उघैती, रिंकू कुमार को सिविल लाइंस से कछला गंगा घाट चौकी उझानी, दिनेश कुमार शर्मा को सिविल लाइंस चौकी का प्रभार, अवधेश कुमार को महिला थाना से सरकारी गंज चौकी, प्रमोद कुमार सिंह को समरेर चौकी तथा भूरेलाल और संदीप गुप्ता को इस्लामनगर थाना क्षेत्र की विभिन्न चौकियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में यशपाल सिंह को रहेड़िया चौकी, संजीव कुमार को मूसाझाग थाना, विक्रांत आर्य को दवतोरी चौकी, आयुष आर्य को मालवीय गंज चौकी, मायाराम को दातागंज कोतवाली भेजा गया है। महिला उपनिरीक्षक रश्मि मलिक को महिला थाना, सपना जायसवाल को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन इकाई तथा पूनम यादव को बने स्टॉक सेंटर की जिम्मेदारी सौंपी।
वहीं जितेंद्र कुमार, सचिन शर्मा और दिनेश तिवारी को लाइन हाजिर किया गया हैके
अब कॉपी-पेस्ट कर लीजिए। कुछ और टाइप करना हो तो भेज दीजिए।

टिप्पणियाँ