सैंजनी डबल मर्डर के दो आरोपी केशव को बांदा और चंद्रशेखर को सोनभद्र जेल किया शिफ्ट


बदायूं। सैजनी कांड के दो आरोपी भाईयों को अलग-अलग जेल में शिफ्ट किया गया है। दोनों आरोपी स्थानीय जिला कारागार में थे। स्थानीय जेल प्रशासन के पत्राचार के बाद डीजी कारागार ने उनको दूसरी जेलों में शिफ्ट करने की संस्तुति की। डीजी जेल की संस्तुति के बाद दोनों बंदियों को अलग-अलग जेल में भेजा गया। आरोपी केशव को बांदा तो चंद्रशेखर को सोनभद्र की जेल में भेजा गया है।

बीती 12 मार्च को मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट में डीजीएम सुधीर गुप्ता और डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा की प्लांट के अंदर ही दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दो अफसरों की प्लांट के अंदर हुई इस हत्या से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए थे।

मुख्यमंत्री ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए शासन स्तर से मंडलायुक्त के नेतृत्व में एसआईटी गठित की तो आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस ने सैजनी कांड के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। कमिश्नर बरेली की निगरानी में शुरू हुई जांच में केशव और चंद्रशेखर का नाम भी प्रकाश में आ गया। सैजनी कांड के इन दोनों आरोपियों पर डीआईजी ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। हत्याकांड के बाद से ही फरार चल रहे केशव और चंद्रशेखर को पुलिस नहीं पकड़ पाई थी।

पुलिस दोनों को पकड़ने के लिए जाल बिछा चुकी थी। इसी बीच शातिराना अंदाज में केशव और चंद्रशेखर ने पुलिस को चकमा देकर खुद को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। सरेंडर होने के बाद यह दोनों बदायूं जेल में ही थे।

संगीन वारदात के आरोपियों को स्थानीय जेल से दूसरी जेलों में शिफ्ट करने की प्रक्रिया जेल प्रशासन ने शुरू की। जेल प्रशासन ने इसके लिए पत्राचार शुरू किया तो शासन स्तर से डीजी कारागार ने दोनों बंदियों को दूसरी जेलों में शिफ्ट करने की संस्तुति कर दी। डीजी कारागार की संस्तुति के बाद आरोपी चंद्रशेखर को सोनभद्र और केशव को बांदा की जेल में भेजा गया है। मंगलवार को कारागार प्रशासन की ओर से दोनों को कड़ी सुरक्षा में संबंधित जेलों में भेजा गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ