कुंवरगांव से लापता किशोरी को मात्र छह घंटे में किया पुलिस ने बरामद


बदायूं। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई 17 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने महज छह घंटे में फरीदाबाद हरियाणा से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से किशोरी के स्वजनों ने राहत की सांस ली।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की 17 वर्षीय किशोरी एक जून की सुबह घर से अचानक लापता हो गई थी। पिता के खेत पर होने के दौरान किशोरी के गायब होने की जानकारी शाम को घर लौटने पर हुई। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका। इसी बीच शाम करीब सात बजे एक अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमें किशोरी की हैलो की आवाज आई।

उसके बाद फोन स्विच आफ कर लिया।इसके बाद स्वजन तत्काल थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर तेजी से कार्रवाई शुरू की। आनन फानन मे पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर किशोरी की लोकेशन फरीदाबाद ( हरियाणा) पाई। इसके बाद हल्का दरोगा सुकेन्द्र सिह॔ अपनी टीम के साथ फरीदावाद पहुंचे। जहां से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया। फिलहाल पुलिस किशोरी से पूछताछ कर रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ