बाइक-स्कूटी की भिड़ंत,एक महिला की मौत, चार घायल

  बदायूं। तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी की टक्कर में बेटों के साथ लौट रही एक महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो बेटे और स्कूटी सवार दो युवक मामूली रूप से चोटिल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है।

हादसा वजीरगंज थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के पास बने कंजुआ अंडरपास के निकट हुआ। थाना क्षेत्र के तालीमनगर गांव निवासी केशव मां विद्या देवी 65 वर्ष और भाई राकेश के साथ रिश्तेदारी से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कंजुआ अंडरपास लिंक रोड पर पहुंची, तभी सामने से आ रही स्कूटी से टक्कर हो गई। स्कूटी पर कोट रसूला गांव निवासी हरविलास और तोताराम सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विद्या देवी बाइक से सड़क पर जा गिरीं और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और विद्या देवी को सीएचसी पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में केशव, राकेश, हरविलास व तोताराम चोटिल हो गए। पुलिस ने विद्या देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ