एसएसपी से शिकायत करके लौटते समय पुरानी चुंगी के पास कार में सवारों पर जानलेवा हमला 


बदायूं। एसएसपी से शिकायत करके लौट रहे चार लोगों की कार को रास्ते में घेरकर करीब 15-16 लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया और नगदी भी छीन ली। इस दौरान सड़क पर अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया। सूचना के बावजूद काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी। ममाले की शिकायत सीओ सिटी से की गई है।

मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के एमएफ हाईवे स्थित पुरानी चुंगी के पास का है।। बिनावर थाना क्षेत्र के निजामपुर पस्तौर निवासी अमीर अहमद, हुजूर अहमद, मुशीर अहमद और मशरूर गुरुवार को एसएसपी से शिकायत करने पहुंचे थे। शिकायत में उन्होंने गांव के कुछ लोगों पर अवैध हथियार जमा करने, पहले दर्ज मुकदमों को वापस लेने का दबाव बनाने और लगातार धमकाने के आरोप लगाए। मुशीर अहमद ने बताया कि पहले भी उन पर और अमीर अहमद पर हमला हो चुका है, जिनकी रिपोर्ट थाना बिनावर में दर्ज है। मुशीर अहमद का कहना है कि शिकायत करने के बाद जब वह अपने साथियों के साथ लौट रहे थे, तभी पुरानी चुंगी के पास उनकी कार को रोक लिया गया। आरोप है कि करीब 15-16 लोगों ने घेरकर हमला कर दिया और कार में तोड़फोड़ की। पीड़ितों ने 55 हजार रुपये और एक हजार रुपये छीनने का भी आरोप लगाया है। किसी राहगीर द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद पीड़ितों ने सीओ सिटी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं मामले में इंस्पेक्टर क्राइम अशोक कुमार ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ