अफसरो की लापरवाही पर डीएम सख्त, 17 का वेतन रोका

बदायूं। डीएम अवनीश राय ने आईजीआरएस निस्तारण में खानापूर्ति करने वाले 17 अधिकारियों का वेतन रोक दिया है। डीएम ने कहा कि लापरवाही पर कार्रवाई करेंगे।

डीएम अने आईजीआरएस निस्तारण की समीक्षा की तो 17 अधिकारी ऐसे निकले, जिनके द्वारा शासन स्तर पर निर्धारित 90 प्रतिशत आईजीआरएस संतुष्टि का मानक पूरा नहीं किया। इन अधिकारियों का डीएम ने वेतन रोक दिया है। डीएम ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण की शासन स्तर पर नियमित समीक्षा की जाती है। शासन द्वारा शिकायतकर्ता संतुष्टि को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुये न्यूनतम 90 प्रतिशत संतुष्टि मानक निर्धारित किया गया है। लेकिन जिले के कई अधिकारियों द्वारा बार-बार निर्देश दिये जाने के बाद भी अपेक्षित सुधार नहीं किया गया, जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

डीएम ने कहा कि निर्धारित मानकों की लगातार अनदेखी प्रशासनिक दायित्वों के प्रति उदासीनता को प्रदर्शित करती है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप आईजीआरएस संतुष्टि प्रतिशत में तत्काल सुधार के निर्देश दिए हैं।


इनका रोका वेतन -

ईओ बिल्सी, बीडीओ कादरचौक, बीडीओ दातागंज/समरेर, बीडीओ आसफपुर, बीडीओ अंबियापुर, बीडीओ इस्लामनगर, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक इस्लामनगर, जिला युवा कल्याण अधिकारी बदायूं, बीईओ बिसौली, सब रजिस्ट्रार दातागंज, एक्सईएन नलकूप खंड द्वितीय सिंचाई संसाधन, एक्सईएन विद्युत वितरण खंड प्रथम/तृतीय सहित कुल 17 अधिकारियों का वेतन रोक गया है।


आईजीआरएस निस्तारण में लापरवाही करने वाले 17 अधिकारियों के वेतन पर आग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है, साथ ही इन सभी को प्रगति में सुधार के निर्देश दिये हैं।

 - अवनीश राय, डीएम

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ