प्रेमिका से शादी करने को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा प्रेमी, करीब दो घंटे तक हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा

बदायूं। युवती का निकाह दूसरी जगह तय होने से नाराज युवक एमएफ हाईवे किनारे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब दो घंटे तक हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा करता रहा। इसके चलते जाम लगा रहा, जिसे लोग परेशान रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा। युवक का मेडिकल कराया गया। पुलिस ने युवक पर शांति भंग में कार्रवाई की है।

मामला वजीरगंज में एवीएस स्कूल के पास बने मोबाइल टावर का है। बरेली जिले की आंवला तहसील के अलीगंज गांव के रहने वाले 24 वर्षीय नदीम पके भाई की ससुराल वजीरगंज नगर के एक मोहल्ले में है। यहां उसके भाई की साली से पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले युवती का निकाह दूसरी जगह तय होने की जानकारी मिलने पर नदीम नाराज हो गया। रविवार को वह वजीरगंज पहुंचा और मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में अफरातफरी जैसा माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मोबाइल टावर पर चढ़े युवक को नीचे उतारने के लिए पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी देर तक समझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद नदीम सुरक्षित नीचे उतर आया। 

युवक से पूंछताछ करती पुलिस 

इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई, जहां उसका मेडिकल कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस की सूझबूझ और स्थानीय लोगों के सहयोग से किसी भी अप्रिय स्थिति को टाल दिया गया। प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज अश्वनी कुमार ने बताया कि बरेली के अलीगंज का रहना वाला युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। जिसे समझा कर नीचे उतारा गया था और उस पर शांति भंग की कार्रवाई की गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ